PM Kisan Yojana 19th Installment: क्या आपके खाते में 19वीं किस्त का पैसा आया है? अगर नहीं आया है तो यह जानकारी जरुर पढ़िए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group (250K+) Join Now

PM Kisan Yojana 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025) की 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से यह किस्त जारी कर दिया गया है। इस योजना के तहत, 9.80 करोड़ किसानों को 2000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

किसानों को अपने पीएम किसान योजना के तहत लाभ लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तों को पूरा करना होता है। इसके लिए ई-केवाईसी (e-KYC), भू-सत्यापन (Land Verification) और आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है। इन प्रक्रियाओं को पूरा करके किसान आसानी से योजना का लाभ उठा सकते हैं। किसान पीएम किसान लाभार्थी सूची (PM Kisan Beneficiary List) को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं, जिससे उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि उन्हें इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।

आज के इस आर्टिकल में, हम PM Kisan Yojana 19th Installment को लेकर जानकारी देंगे। अगर आपको अभी तक 19वीं किस्त का पैसा आपके बैंक खाते में नहीं मिला है तो आपको यह जानकारी शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

PM Kisan Yojana 19th Installment

जानिए क्या है PM Kisan Yojana और इसके उद्देश्य?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 24 फरवरी 2019 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय योजना है। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। PM Kisan Yojana के तहत, पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता मिलती है, जो ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाती है। यह योजना किसानों को खेती के लिए आवश्यक चीज़े जैसे की बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की खरीद में मदद करती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होती है।

PM Kisan Yojana का प्राथमिक उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना और उन्हें कृषि क्षेत्र में अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना किसानों को ऋण जाल में फंसने से बचाने और उनकी ऋण निर्भरता को कम करने में भी मदद करती है। इस योजना के तहत लाभ सीधे किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित किया जाता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)
शुरुआत की तारीख 24 फरवरी, 2019
उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
वार्षिक सहायता राशि ₹6,000
किस्तों की संख्या और राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तें
किस्तों के बीच अंतराल लगभग 4 महीने
भुगतान का तरीका प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण (डीबीटी)
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, बैंक खाता विवरण इत्यादि।

 

PM Kisan Yojana 2025 New Update

PM Kisan Yojana देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से इस योजना की 19वीं किस्त जारी कर दिया है। इसके तहत लगभग 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए है। इसके अलावा, खबरों के मोताबिक आगामी बजट 2025-26 में किसानों को मिलने वाली राशि में वृद्धि की संभावना है। जो वर्तमान में 6,000 रुपये सालाना है। यह राशि बढ़कर 8,000 रुपये या 10,000 रुपये तक हो सकती है।

राजस्थान सरकार ने भी अपने किसानों को अतिरिक्त 3,000 रुपये देने की घोषणा की है, जिससे उन्हें कुल 9,000 रुपये प्राप्त होंगे। इन सुधारों के अलावा, बजट में Fasal Bima Yojana में सुधार और कृषि क्षेत्र में सब्सिडी बढ़ाने जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं। इस प्रकार, पीएम किसान योजना 2025 में किसानों को आर्थिक सहायता में वृद्धि और अन्य सुधार प्रदान कर रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

Read Also: Aadhar Card History Check 2025: आपका आधार कार्ड कहां कहां इस्तेमाल हो रहा है ऑनलाइन चेक करें चुटकी में

Read Also: Voter ID Card Apply Online 2025: नए वोटर आईडी कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, ये है सबसे आसान तरीका?

PM Kisan Yojana 19th Installment किन किसानों को मिला है ये पैसा?

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि 19वीं किस्त का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं। सरकार इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। लेकिन हर किस्त पाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं। चलिए जानते हैं कि 1PM Kisan Yojana 19th Installment किन किसानों को मिलेगी –

  • किसानों की पात्रता की जांच राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन करते हैं। यदि आपके आवेदन में कोई गलती है या रिकॉर्ड अपडेट नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है।
  • योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि है।
  • किसान परिवार में पति, पत्नी और 18 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल होते हैं। यदि परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या आयकर दाता है, तो वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • जिन किसानों ने अब तक eKYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें किस्त का पैसा नहीं मिलेगा। सरकार ने यह प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है ताकि अपात्र लाभार्थियों को छांटा जा सके।

Read Also: Bihar Laghu Udyami Yojana Apply 2025 : बिहार लघु उद्यमी योजना का आ गया फॉर्म, अब फ्री में मिलेगा 2 लाख, ऐसे करें आवेदन देखिए पूरी जानकारी?

Read Also: Aadhar PVC Card Online Order 2025: आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन कैसे मंगवाएं? आवेदन प्रक्रिया, शुल्क

PM Kisan Yojana 19th Installment किन्हें नहीं मिला है इसका पैसा?

PM Kisan Yojana का लाभ हर किसान को नहीं मिलता। सरकार ने कुछ श्रेणियों को इससे बाहर रखा है। अगर आप इनमें से किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो 19th Installment का पैसा आपके खाते में नहीं आएगा।

  • सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारी जिनकी पेंशन ₹10,000 रुपए प्रति माह से अधिक है।
  • मौजूदा या पूर्व सांसद (MPs), विधायक (MLAs), मंत्री, मेयर।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) जैसे पेशेवर।
  • पिछले वित्त वर्ष में आयकर रिटर्न (Income Tax) भरने वाले किसान।
  • जिनके नाम पर व्यावसायिक भूमि या संस्थागत भूमि दर्ज है।

PM Kisan Yojana 2025 Beneficiary Status कैसे देखें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि PM Kisan Yojana 19th Installment का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं, तो आप नीचे बताए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते हैं –

PM Kisan Yojana 19th Installment: क्या आपके खाते में 19वीं किस्त का पैसा आया है? अगर नहीं आया है तो यह जानकारी जरुर पढ़िए

  • इसके बाद आपको होम पेज से “Beneficiary Status” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना Aadhaar Number या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद “Get Data” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने दिखेगा कि आपकी किस्त जारी हुई है या नहीं।
  • अगर किसी कारणवश किस्त रुकी हुई है, तो आप अपने eKYC स्टेटस और बैंक डिटेल्स भी चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

देश के करोड़ों किसानों के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana एक महत्वपूर्ण योजना। इस योजना से किसानों को बहुत ही ज्यादा फायदा हो रहा है और सरकार भी चाहते हैं आगे इस योजना के राशि को और बढ़ा दिया जाए। आज के इस जानकारी से उम्मीद है आपको सहायता होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगता है तो इसे जरूर शेयर करें और आपका राय कमेंट में जरूर बताएं।

Important Links

PM Kisan Official Website Click Here
Know Your Status Click Here
e-KYC Link Click Here