Top 10 Government Schemes for Students in India 2025: आज के समय में अच्छी शिक्षा हर छात्र का सपना होता है, लेकिन महंगी ट्यूशन फीस और अन्य खर्चों के कारण कई छात्रों का यह सपना अधूरा रह जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए भारत सरकार छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं (Scholarships & Schemes) चला रही है, जिससे लाखों छात्र फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं या कम लागत में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप भी अपनी पढ़ाई को आर्थिक रूप से आसान बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी होने वाला है। यहां हम Top 10 Government Schemes for Students in India 2025 के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सरकारी योजना चुनकर लाभ उठा सकते हैं।
Top 10 Government Schemes for Students in India 2025 – Overview
Name of Article | Top 10 Government Schemes for Students in India 2025 |
Type of Article | Sarkari Yojana & Scholarship |
Minimum Qualification | 8th Passed |
Total Schemes Covered in Article | 10 Schemes |
1. राष्ट्रीय Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS)
- किसके लिए: 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र
- लाभ: 9वीं से 12वीं कक्षा तक ₹12,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप
- योग्यता:
- परिवार की सालाना आय ₹3.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- स्कूल की 8वीं कक्षा में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
- राज्य स्तर पर आयोजित NMMSS परीक्षा पास करनी होगी।
- कैसे अप्लाई करें?
- आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर ऑनलाइन किया जा सकता है: https://scholarships.gov.in
2. प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (PMSSS)
- किसके लिए: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों के लिए
- लाभ: ग्रेजुएशन के लिए ₹3 लाख तक की स्कॉलरशिप
- योग्यता:
- छात्र को 12वीं पास होना चाहिए।
- परिवार की सालाना आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
- कैसे अप्लाई करें?
- आधिकारिक वेबसाइट: https://aicte-india.org
3. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना (PMS)
- किसके लिए: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और OBC छात्रों के लिए
- लाभ: 10वीं के बाद सभी कोर्स के लिए ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षिक खर्चों की प्रतिपूर्ति
- योग्यता:
- SC/ST छात्रों के लिए परिवार की आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- OBC छात्रों के लिए परिवार की आय ₹1.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- कैसे अप्लाई करें?
- NSP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें
4. विद्यालक्ष्मी एजुकेशन लोन स्कीम
- किसके लिए: उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत वाले छात्र
- लाभ: सरकारी बैंकों से ₹10 लाख तक का एजुकेशन लोन
- योग्यता:
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है।
- कैसे अप्लाई करें?
- आधिकारिक पोर्टल: https://www.vidyalakshmi.co.in
5. INSPIRE स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन (SHE)
- किसके लिए: साइंस में करियर बनाने वाले छात्र
- लाभ: ₹80,000 प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप
- योग्यता:
- 12वीं में साइंस स्ट्रीम में 85% से अधिक अंक होने चाहिए।
- इंजीनियरिंग और मेडिकल छात्र अप्लाई नहीं कर सकते।
- कैसे अप्लाई करें?
- आधिकारिक वेबसाइट: https://online-inspire.gov.in
6. इंदिरा गांधी सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप
- किसके लिए: केवल एकल लड़की संतान वाली छात्राओं के लिए
- लाभ: ₹3,100 प्रति माह की छात्रवृत्ति
- कैसे अप्लाई करें?
- NSP पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।
7. मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
- किसके लिए: राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले मेधावी छात्रों के लिए
- लाभ: ₹25,000 से ₹1 लाख प्रति वर्ष तक की आर्थिक सहायता
- कैसे अप्लाई करें?
- राज्य सरकार की शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करें।
8. राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना (NSP Scholarship)
- किसके लिए: EWS (Economically Weaker Section) वर्ग के छात्रों के लिए
- लाभ: ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों की प्रतिपूर्ति
- कैसे अप्लाई करें?
- आवेदन NSP पोर्टल पर करें।
9. डिजिटल इंडिया स्कॉलरशिप (NIELIT Scheme)
- किसके लिए: डिजिटल कोर्स और IT सेक्टर में करियर बनाने वाले छात्र
- लाभ: कंप्यूटर साइंस, कोडिंग और अन्य IT कोर्सेस के लिए 100% फीस छूट
- कैसे अप्लाई करें?
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.nielit.gov.in
10. राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE Scholarship)
- किसके लिए: 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र
- लाभ: ₹1,250 प्रति माह (11वीं और 12वीं के लिए), ₹2,000 प्रति माह (UG और PG के लिए)
- कैसे अप्लाई करें?
- राज्य शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन करें।
निष्कर्ष
Top 10 Government Schemes for Students in India 2025 – आज शिक्षा महंगी होती जा रही है, लेकिन सरकार की इन योजनाओं से छात्रों को आर्थिक सहायता मिल सकती है। अगर आप भी पढ़ाई में बेहतर करना चाहते हैं और फीस को लेकर परेशान हैं, तो इनमें से किसी भी Govt. Scholarship या Scheme के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ उठा सकें!
Top 10 Government Schemes for Students in India 2025 – FAQs
भारत में छात्रों के लिए सबसे अच्छी सरकारी छात्रवृत्ति योजना कौन सी है?
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मेधावी छात्रवृत्ति (PM National Merit Scholarship) और केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना (CSSS) सबसे लोकप्रिय हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना छात्रों के लिए उपलब्ध है?
नहीं, मुद्रा लोन मुख्य रूप से व्यापारियों और उद्यमियों के लिए है। छात्र विद्यालक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना (Vidya Lakshmi Loan Scheme) का लाभ ले सकते हैं।